फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गढ़ी केसरी से गैस गोदाम तक सड़क की मरम्मत शुरू

Thu, 14 May 2026 09:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: गढ़ी केसरी से गैस गोदाम तक क्षतिग्रस्त सड़क पर किया गया पैचवर्क। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गढ़ी केसरी से गैस गोदाम तक लंबे समय से टूटी पड़ी सड़क की मरम्मत का कार्य नगर पालिका ने शुरू करा दिया है। सड़क की हालत खराब होने के कारण क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता था। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से समस्या और अधिक बढ़ जाती थी। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों द्वारा कई बार सड़क की मरम्मत करवाने की मांग उठाई गई थी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने से छोटे वाहन चालकों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों और किसानों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। मांग को देखते हुए नगरपालिका ने सड़क की रिपेयर का कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन


नपा अभियंता राहुल मोर ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करवाई जा रही है ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर आवागमन सुगम हो जाएगा और हादसों की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें