फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवरुद्ध पड़े विकास कार्यों में रफ्तार लाने के निर्देश

Thu, 14 May 2026 09:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के कुंडली में भरे दू​षित पानी से गुजरते लोग। स्रोत: नपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर पालिका कुंडली में अवरुद्ध पड़े विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए निगम आयुक्त हर्षित कुमार पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधिकारी तालमेल के साथ काम करें ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में अनावश्यक देरी न हो।
उन्होंने मानसून सीजन के लिए नालों आदि की साफ-सफाई समय पर करने के निर्देश दिए। आयुक्त हर्षित कुमार को बताया गया कि गलियों-नालियों व नालों की सफाई सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। गलियों में पड़ा कूड़ा तथा जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों को कई दिन तक साफ नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त के समक्ष पालिका क्षेत्र के चार तालाबों की सफाई और सुंदरीकरण में आ रही अड़चनों के बारे में जानकारी दी गई। स्टेडियम बनाने की अवरुद्ध पड़ी प्रक्रिया के बारे में आयुक्त को अवगत करवाया गया। सीसीटीवी लगाने की योजना भी लाल फीताशाही की भेंट चढ़ गई है। बैठक में पालिका अध्यक्ष शिमला देवी, सचिव पवित्र गुलिया व एसडीओ मंजीत दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें