फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीवर लाइन डालने के लिए रोड की खोदाई से लगा जाम

Mon, 21 Apr 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के डबल स्टोरी रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए शुरू किए गए खोदाई कार्य के दौरान लग
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से रविवार को डबल स्टोरी रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई का काम शुरू कर दिया गया। सीवरेज व्यवस्था से लोगाें को जल्द जलभराव जैसी समस्या से निजात मिल सकेगी। वहीं खोदाई का काम शुरू होने से डबल स्टोरी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। एटलस रोड पर जहां एक लेन बाधित रही, वहीं दूसरी लेन पर भी वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

नगर निगम मेयर राजीव जैन ने 28 मार्च को डबल स्टोरी क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां के हालात का जायजा लिया था। मेयर को निकासी व्यवस्था का अभाव मिलने पर उन्होंने जल्द ही सीवरलाइन डालने के निर्देश दिए थे। साथ ही निगम अधिकारियों को लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने के लिए चेताया था। इस पर निगम अधिकारियों ने सीवरलाइन डालने के लिए 36 लाख रुपये का टेंडर लगाने की बात कही थी। डबल स्टोरी रोड पर सीवर का पानी निकालने के लिए रोजाना ट्रैक्टर-टैंकर लगाया गया है। अब टेंडर आवंटित होने के बाद निगम अधिकारियों ने डबल स्टोरी रोड पर सीवरलाइन डलवाने के लिए खोदाई का काम शुरू करवा दिया है। समस्या का समाधान जल्द होने से लोगों को सीवर का पानी सड़क व गलियों में भरने से निजात मिल सकेगी।
जाम में 30 मिनट तक खड़ी रही रोडवेज बस
डबल स्टोरी रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए बुलडोजर से शुरू किए गए खोदाई कार्य के चलते दोपहर को जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते रोडवेज बस व अन्य चार पहिया वाहन करीब 30 मिनट तक डबल स्टोरी रोड पर खड़े रहे, जबकि दोपहिया वाहन गलियों से निकल गए। ऐसे में रोडवेज बस में सवार यात्रियों के अलावा चार पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

डबल स्टोरी रोड पर सीवरलाइन डालने के लिए खोदाई का काम शुरू करवा दिया गया है। सीवरलाइन डलने के बाद लोगों को जलभराव जैसी समस्या से निजात मिल सकेंगी। दुकानदारों के साथ कॉलोनी वासियों को खासकर बारिश के दिनाें में परेशानी से राहत मिल सकेगी। -राजीव जैन, मेयर, नगर निगम, सोनीपत।

फोटो 13- सोनीपत के डबल स्टोरी रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए शुरू किए गए खोदाई कार्य के दौरान लग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें