फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से सैर करने निकली महिला की मौत, सहेली गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 रोड पर शनिवार देर शाम सैर को निकली महिला व उसकी सहेली को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक महिला को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन दूसरे अस्पताल में लेकर जा रहे थे तो उसकी मौत हो गई। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी के रहने वाले शीलकराम ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी राजवंती शनिवार देर शाम को पड़ोस में रहने वाली सरस्वती देवी के साथ सैर करने निकली थी। जब वह सेक्टर-15 की मुख्य रोड पर पहुंची तो एक कार सवार ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों को गंभीर चोट आईं। कार चालक ने दोनों महिलाओं को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिलाओं को अस्पताल छोड़ने के बाद कार चालक चला गया। वहां से हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते राजवंती को पीजीआई रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। जिस पर सामान्य अस्पताल में शव रखवा दिया गया। पुलिस ने रविवार को शव पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने शीलकराम के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें