फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीपी पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, फुफेरा भाई चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। केजीपी पर टोल प्लाजा के पास सड़क पर खड़े कैंटर में टकराने से बाइक चालक की मौत हो गई और पीछे बैठा उसका फुफेरा भाई चोटिल हो गया। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव कसेर निवासी पप्पू कुमार ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह अपने ममेरे भाई यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव बरोठा निवासी भोला के साथ बाइक पर सवार होकर बरोठा जा रहा था। बाइक को भोला चला रहा था। जब वह केजीपी टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो हाईवे पर एक कैंटर खड़ा था। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक कैंटर से टकरा गई। जिससे दोनों भाई सड़क पर गिर गए। उसने उठकर देखा तो कैंटर चालक फरार हो गया। एंबुलेंस चालक उसके भाई भोला को लेकर अस्पताल में पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पप्पू कुमार के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें