फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में सड़क हादसा: डाक कांवड़ियों की पिकअप आगे चल रहे वाहन से टकराई, तीन की मौत, आठ घायल

Fri, 14 Jul 2023 09:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ के गांव सुहेरती पिलानिया के कांवड़िये उत्तराखंड के हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर जा रहे थे। सोनीपत के गोहाना के गांव चिड़ाना के पास पिकअप गाड़ी आगे चल रहे वाहन में टकरा गई। जिसमें तीन की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
विज्ञापन
पिकअप वाहन से टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में गोहाना के गांव चिड़ाना के पास डाक कांवड़ियों की पिकअप गाड़ी आगे चल रहे वाहन में टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। वह उत्तराखंड के हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर महेंद्रगढ़ के गांव सुहेरती पिलानिया जा रहे थे। सूचना  के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज क अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीन को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घायलों के पीजीआई रोहतक रेफर किया
महेंद्रगढ़ के गांव सुहेरती पिलानिया के डाक कांवडिय़ां हरिद्वार से गंगाजल लेकर गांव के लिए निकले थे। जब वह गांव चिडाना के पास पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी आगे चल रहे किसी वाहन में टकरा गई। हादसे में जनरेटर गिरने व टक्कर लगने से तीन कांवडिय़ों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में आठ अन्य घायल हुए है। मृतकों की पहचान सज्जन (33) पुत्र भलेराम, प्रवीन (37) पुत्र महेंद्र, कपिल (27) पुत्र रामकिशन के रूप में हुई। वहीं घायलों में दिनेश (27) पुत्र मनीराम, सुरेंद्र (25) पुत्र जगराम, विकास (26) पुत्र राज सिंह को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया
साथ ही रविंद्र पुत्र जगराम, विकास पुत्र मुख्तार, उधम पुत्र भीम सिंह, नितेश पुत्र संदीप व अमित पुत्र जयसिंह को खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना के बाद सदर थाना गोहाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह आगे चल रहे वाहन में टकरा गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
गांव चिड़ाना के पास हुए हादसे में तीन कांवडिय़ों की मौत हो गई। हादसे में तीन घायलों का पीजीआई रोहतक व पांच को खानपुर कलां अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी सदर गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें