फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, 8 साल की बच्ची की मौत, बुआ समेत अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-44 पर ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की बुआ, फुफेरा व चचेरा भाई घायल हो गए। पुलिस ने बच्ची की बुआ के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव लड़सौली की रहने वाली ममता ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे प्रिंस, भतीजी दिल्ली के गांव घोघा की रहने वाली लवण्या भारद्वाज (8) और भतीजे प्रतीक्ष भारद्वाज के साथ गांव से सोनीपत जा रही थी। ऑटो में पांच अन्य लोग सवार थे। जब वह झिलमिल ढाबे के सामने पहुंचे तो एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो सड़क पर पलट गया।
हादसे में उसकी भतीजी लवण्या भारद्वाज की मौत हो गई। साथ ही उसे, उसके भतीजे प्रतीक्ष व बेटा प्रिंस को चोट लगी। अन्य को भी चोट लगी। पुलिस ने लवण्या के शव का पोस्टमार्टम कराया और ममता के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ममता ने पुलिस को बताया कि वह 29 सितंबर को अपने मायके गांव घोघा से लड़सौली आई थी। वह अपनी भतीजी लवण्या व उसके चचेरे भाई प्रतीक्ष को लेकर आई थी। वह उन्हें सोनीपत कपड़े दिलाने ले जा रही थी कि यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार बच्ची की मौत हो गई। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें