फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार डिवाइडर से टकराने से बर्खास्त पीटीआई की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर में जींद रोड स्थित नई अनाजमंडी के सामने कार के डिवाइडर से टकराने के चलते कार सवार बर्खास्त पीटीआई की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। वह सीएम मनोहर लाल की सभा समाप्त होने के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल बरोदा उपचुनाव के प्रचार के लिए आए हुए हैं। उनकी पांच गांवों में सभा थी। बर्खास्त पीटीआई गोहाना में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। वह सीएम से मिलना चाहते थे। देर शाम होने के कारण कुछ बर्खास्त पीटीआई बुटाना गांव से ही घर वापसी के लिए निकल पड़े। जब उनकी कार गोहाना शहर में नई अनाजमंडी के निकट पहुंची, वहां कार अनियंत्रित होकर श्रीराम शरणम आश्रम के पास के डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार चरखी दादरी निवासी रणबीर की मौत हो गई, वहीं धर्मेंद्र और ओमवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद बर्खास्त पीटीआई ने जागसी में सीएम से मुलाकात भी नहीं की और वह सामान्य नागरिक अस्पताल में पहुंचे। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें