- नगर निगम और लायंस क्लब ने धार्मिक स्थलों से एकत्रित की थी पूजा सामग्री
विज्ञापन
- बस स्टैंड के पास बनाया गया संग्रह केंद्र, भविष्य में अन्य स्थानों पर भी बनेगा सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम और लायंस क्लब ने शहर के मंदिरों, चौकों और धार्मिक स्थलों से खंडित मूर्तियां, धार्मिक तस्वीरें और पूजा सामग्री एकत्रित की। बस अड्डे के पास ऐसी धार्मिक तस्वीरों और खंडित मूर्तियां को एकत्र करके विधि विधान से निस्तारण किया गया।
बुधवार को एकत्रित सामग्री का विधिवत वर्गीकरण कर धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार निस्तारण किया गया। मेयर राजीव जैन ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए भविष्य में शहर के अन्य स्थानों पर भी ऐसे संग्रह केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि लोग धार्मिक सामग्री को सम्मानपूर्वक जमा करवा सकें।
मेयर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के साथ शहर में स्वच्छता और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। अभियान में अनिल सेठ, प्रवीण वर्मा, राजेंद्र गोयल, शिव शंकर शर्मा और भूषण जौहर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।