फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रुखसत-2026 में रितिका और तन्नू बनीं मिस फेयरवेल

Fri, 24 Apr 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के ताऊ देवीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल में विदाई समारोह के दौ
विज्ञापन
सोनीपत। ताऊ देवीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मुरथल में वीरवार को स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राओं के लिए विदाई समारोह रुखसत-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के बाद विजेताओं का चयन किया गया। इसमें बीए अंतिम वर्ष की रितिका और एमकॉम की तन्नू को मिस फेयरवेल का ताज पहनाया गया।
विज्ञापन

वहीं एमकॉम की शिवानी को मिस टैलेंटेड, पीजीडीसीए की मुस्कान को मिस ब्यूटीफुल व एमएससी (भूगोल) की अन्नू को मिस पर्सनैलिटी चुना गया। प्राचार्य डॉ. सीमा ठकरान ने छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य चरित्र निर्माण और आत्मनिर्भरता है।
वाणिज्य विभाग के डॉ. मनोज दहिया ने एक विशेष कविता पढ़ी जिसमें कॉलेज के दिनों की यादों को ताजा कर दिया और छात्राओं को भावुक कर दिया। इस दौरान डाॅ. कोमल वर्मा, डॉ. नितिन आंतिल, डॉ. अंकित, डॉ. गीता गोयत, डॉ. सुमन, डॉ. सुनीता, संदीप,अमित कौशिक, रोहित, नवीन, निर्मल, विनोद जसबीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें