सोनीपत। सीबीएसई नेशनल टेनिस प्रतियोगिता में बुधवार को सोनीपत के ऋषिकुल विद्यापीठ ने बंगलूरू के द स्पोर्ट्स स्कूल को 2-1 से हरा दिया। प्रतियोगिता में देशभर से 126 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
बुधवार को हुए मुकाबलों के दौरान ऋषिकुल विद्यापीठ, सोनीपत और द स्पोर्ट्स स्कूल बंगलूरू के बीच खेले गए मैच में सोनीपत ने 2-1 से जीत दर्ज की। द न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल, इंदौर और इंडियन स्कूल अलगुब्रा, यूएई के बीच खेले गए मैच में इंदौर ने 2-0 से जीत दर्ज की।
द वेलामल पब्लिक स्कूल, कोयंबटूर और स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल अमृतसर के बीच खेले गए मैच में अमृतसर ने 2-0 से जीत दर्ज की। इसी तरह खेलगांव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और द स्पोर्ट्स स्कूल बंगलूरू के बीच खेले गए मैच में प्रयागराज ने 2-1 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता 30 सितंबर तक चलेगी। इसमें विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।