फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुभाष स्टेडियम का बहुउद्देशीय भवन का निर्माण पूरा कराने के लिए रिवाइज बजट तैयार कर भेजा

Sat, 13 Sep 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में तीन साल से बहुउद्देशीय भवन का निर्माण बजट के अभाव में रुका है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए 5.41 करोड़ रुपये का रिवाइज बजट तैयार कर मुख्यालय को भेजा है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में 2.42 करोड़ रुपये खर्च कर बहुउद्देशीय भवन का निर्माण शुरू करवाया गया था। उस समय भवन निर्माण की लागत 3.25 करोड़ रुपये तय की गई थी। वर्ष 2022 में 2.42 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद शेष राशि मिलने में देरी होने के चलते ठेकेदार ने भवन निर्माण को बीच में छोड़ दिया था।
अब विभाग ने भवन निर्माण व अन्य सुविधाओं को पूरा करने के लिए 5.41 करोड़ रुपये का रिवाइज बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा है।
अधिकारियों ने बताया कि सात साल बाद आधुनिकता के हिसाब से कार्य करवाने के लिए लागत मूल्य बढ़ गया है। भवन में करीब 1.1 करोड़ रुपये से भवन संबंधी कार्य, 29.65 लाख से सड़क व पार्किंग, 14.90 लाख से अन्य कार्य व 1.24 करोड़ से बिजली संबंधी व कुछ अन्य कार्य शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

भवन में खिलाड़ियों को मिलेंगी यह सुविधाएं
बहुउद्देशीय भवन में कार्यालय के साथ ही खिलाड़ियाें के लिए जिम व छात्रावास बनेगा। खिलाड़ियों व अधिकारियों के लिए इंडोर जिम की व्यवस्था होगी। बैडमिंटन कोर्ट के साथ कबड्डी, कुश्ती व बास्केटबॉल जैसे इंडोर खेलों की व्यवस्था कराई जाएगी। भवन के ऊपरी हिस्से पर खिलाड़ियों के लिए छात्रावास का निर्माण करवाया जाएगा। भवन के साथ सड़क निर्माण व पार्किंग व्यवस्था भी कराई जाएगी।

वर्जन
सुभाष स्टेडियम में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए मुख्यालय को 5.41 करोड़ रुपये का रिवाइज बजट तैयार कर भेजा गया है। पहले 2.42 करोड़ रुपये से भवन का निर्माण शुरू करवाया गया था। बजट के अभाव में कार्य पूरा नहीं हुआ। मुख्यालय से रिवाइज बजट को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य को पूर्ण करवाया जाएगा।-पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें