फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खुलासा...पत्नी और सास ने रची थी आस की हत्या की साजिश

Sun, 04 Jan 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ के पास हुए आस मोहम्मद उर्फ आशू हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी साजिद को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के बाद उसकी साली व आशु की पत्नी शबाना व सास हलीमा को भी षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साजिद को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मुरथल में पहली जनवरी को हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी ईदगाह कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर समीर के इलाज के बीच उसके भाई साजिद को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
विज्ञापन

उससे पूछताछ में आशु की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा किया है। पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात की साजिश में मृतक आशु की पत्नी व साजिद की साली शबाना और उसकी मां हलीमा भी शामिल थीं। मुठभेड़ के बाद हुआ खुलासा : कुंडली क्राइम यूनिट और हत्या के आरोपियों के बीच पहली जनवरी को मुरथल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद आस मोहम्मद उर्फ आशू हत्याकांड का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन

समीर व उसके बाद साजिद ने 12 सितंबर को अपने रिश्तेदार आस मोहम्मद की हत्या कर शव को जलाना कबूल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें