फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर निगम चुनाव के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Wed, 15 Apr 2026 07:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर नियम मेयर चुनाव के लिए एडीसी अजय चोपड़ा व पार्षद चुनाव के लिए एसडीएम सुभाष चंद्र होंगे रिटर्निंग अधिकारी
विज्ञापन


मेयर के उम्मीदवार अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय व पार्षद के लिए सोनीपत एसडीएम कार्यालय में दाखिल होगा नामांकन पत्र
माई सिटी रिपोर्टर

सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा को मेयर और सोनीपत के एसडीएम सुभाष चंद्र को पार्षद चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह मेयर चुनाव के लिए शुगर मिल सोनीपत की एमडी डॉ. अनमोल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया है।
मेयर के लिए उम्मीदवार अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय और पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार सोनीपत एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। डीसी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार मेयर व निगम पार्षद के लिए उम्मीदवार 21 से 25 अप्रैल तक नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पार्षद चुनाव के लिए भी सहायक रिटार्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वार्ड-1 से 5 के लिए एसडीएम गोहाना अंकित कुमार, वार्ड-6 से 10 के लिए एसडीएम खरखौदा अमित, वार्ड-11 से 16 के लिए शुगर मिल गोहाना की एमडी अंकिता वर्मा, वार्ड-17 से 22 के लिए भगत फूल सिंह मेडिक कॉलेज खानपुर के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासक) सुरेंद्र सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें