गोहाना। कक्षा 10 के छात्र गुरमेल ने नेशनल स्तर पर रजत पदक जीता है। गुरमेल ने 5 से 11 अप्रैल तक नागपुर में हुई सातवीं अंडर-17 जूनियर बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय पहुंचने पर बाल भारती विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक हरि प्रकाश गौड़ और प्रधानाचार्या सोनू शर्मा ने गुरमेल का स्वागत किया और उसे सम्मानित किया।
प्रबंध निदेशक हरि प्रकाश गौड़ और सहायक प्रबंधक रचित गौड़ ने गुरमेल, उसके परिजनों और कोच विकास को बधाई दी। इस मौके पर गुरमेल के पिता पवन और दादी को भी विद्यालय में बुलाकर सम्मानित किया गया। गुरमेल की इस सफलता से पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।