फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पर दिया धरना

Wed, 22 Apr 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में नायब तहसीलदार को मांगपत्र सौंते सेवानिवृत्त कर्मचारी। स्रोत: संघ
विज्ञापन
सोनीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले मंगलवार को मांगों को लेकर लघु सचिवालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना दिया गया। नायब तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जिला संयोजक महेंद्र सिंह भनवाला ने की जबकि संचालन जय भगवान दहिया ने किया। धरने के दौरान वित्त विधेयक 2025 रद्द करने, नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने, महंगाई भत्ते का बकाया भुगतान करने, पेंशन में आयु के अनुसार बढ़ोतरी करने व सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाने सहित अन्य मांगें उठाई गई। इस दौरान शीलक राम मलिक, श्रद्धानंद सोलंकी, रामनिवास राणा, विजेंद्र, ध्यान जगदीश मोर, देवेंद्र मलिक, सतवीर धनकर, सूरजभान और जयपाल खोखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें