फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खोदे तालाब नहीं किए चालू, उग रहीं घासें

Wed, 22 Apr 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव रेवली में निर्मित किया हुआ थ्री पौंड सिस्टम। संवाद
विज्ञापन
मुरथल। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 में 35 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा किया जा रहा है। हकीकत में विकास के नाम पर वार्ड के लोग सवाल उठा रहे हैं। गांव रेवली में थ्री पॉन्ड सिस्टम के नाम पर खोदे गए तालाब अब तक चालू नहीं हो पाए। इससे पेड़ व घासें उग रही हैं। कमोवेश यही स्थिति शाहपुर तुर्क के तालाब की है। वहां से आज तक पानी की निकासी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

फाजिलपुर में तत्कालीन मंत्री कविता जैन के कार्यकाल के दौरान शुरू हुए कम्युनिटी सेंटर का निर्माण आज भी अधर पर लटका हुआ है। वार्ड नंबर 6 में धरातल पर कोई काम न होने से लोगों में नाराजगी है। फाजिलपुर के ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल में नगर निगम की ओर से गांव में कोई भी कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है।
0
उनके गांव की सीवर लाइन अधूरी है। दो ट्यूबवेल लगाने के बाद भी गांव में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। रेवली में पानी निकासी सही न ही है और शाहपुर तुर्क में तालाब ओवरफ्लो होने की वजह से ग्रामीण परेशानी है। -बिजेंद्र, पूर्व सरपंच फाजिलपुर।
विज्ञापन

0

करीब पांच हजार आबादी वाले गांव में पेयजल सप्लाई चरमराई है। गांव में सरकार ने दो ट्यूबवेल लगाए गए हैं लेकिन पेयजल लाइन नहीं बदली गई है। इसके कारण सप्लाई के पानी में गंदगी आ रही है।-विजय कुमार, फाजिलपुर
0
गांव में लगभग एक एकड़ जमीन पर कम्युनिटी सेंटर की नींव रखी गई थी। इसकी लागत 3 करोड़ रुपये आंकी गई। इसका अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। -त्रिलोक चंद, फाजिलपुर
0

गांव रेवली में गंदे पानी की निकासी विकराल ले रही है। नगर निगम की ओर से लाखों रुपये खर्च करके गांव में 3 पॉन्ड सिस्टम बनाया गया जो कि आज भी कई सालों के बाद स्थिति जो की तो बनी हुई है। -रोहतास, ग्रामीण रेवली
0

गांव शाहपुर तुर्क में भी जोहड़ ओवरफ्लो हो चुका है। दूषित पानी की निकासी न होने के कारण बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। नगर निगम ने जोहड़ को सीवर लाइन जोड़ने की तैयारी है लेकिन कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है।-रचित कुमार, ग्रामीण, शाहपुर तुर्क
0

नगर निगम वार्ड नंबर 6 में सरस्वती विहार कॉलोनी जीटी रोड मुरथल के साथ लगती है। कॉलोनी को अभी तक वैध नहीं किया गया। निगम की ओर से सरस्वती विहार का नाम गृह कर में रखा गया। कोई लाभ नहीं मिला।-अमित कुमार निवासी सरस्वती विहार
0

वार्ड के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। पांच साल में 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का विकास कराया गया है। शाहपुर तुर्क में पानी निकासी के लिए लाइन दबाई जानी है लेकिन रोड कटिंग के लिए एसएमडीए से परमिशन नहीं मिल पाई। रेवली में थ्री पॉन्ड सिस्टम काम नहीं कर पा रहा है। इसके कारण गांव का पानी एचएसवीपी की जमीन पर छोड़ा गया।-रेनू सैनी, निवर्तमान पार्षद, वार्ड 6

फोटो : सोनीपत के गांव रेवली में निर्मित किया हुआ थ्री पौंड सिस्टम। संवाद

फोटो : सोनीपत के गांव रेवली में निर्मित किया हुआ थ्री पौंड सिस्टम। संवाद

फोटो : सोनीपत के गांव रेवली में निर्मित किया हुआ थ्री पौंड सिस्टम। संवाद

फोटो : सोनीपत के गांव रेवली में निर्मित किया हुआ थ्री पौंड सिस्टम। संवाद

फोटो : सोनीपत के गांव रेवली में निर्मित किया हुआ थ्री पौंड सिस्टम। संवाद

फोटो : सोनीपत के गांव रेवली में निर्मित किया हुआ थ्री पौंड सिस्टम। संवाद

फोटो : सोनीपत के गांव रेवली में निर्मित किया हुआ थ्री पौंड सिस्टम। संवाद

फोटो : सोनीपत के गांव रेवली में निर्मित किया हुआ थ्री पौंड सिस्टम। संवाद

फोटो : सोनीपत के गांव रेवली में निर्मित किया हुआ थ्री पौंड सिस्टम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें