फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन पर गलत पेंशन डालने का आरोप लगा सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बिजली निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मंगलवार को सिविल रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने बैंक प्रबंधन पर उनकी गलत पेंशन डालने का आरोप लगाया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर बैंक प्रबंधन ने दो दिन में पेंशन का समाधान नहीं किया तो वह बैंक के बाहर ही धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सैनी ने कहा कि पिछले दो महीने से वह पेंशन को लेकर चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन निगम के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के माध्यम से सीधे पीएनबी में आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन पेंशन आने के बावजूद बैंक प्रबंधन ने पेंशन को एक-दूसरे के खाते में चढ़ा दिया। उन्होंने पेंशन किसी को अधिक तो किसी को कम दे दी। उनके अनुसार 193 सेवानिवृत्त कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी पेंशन डालने में गड़बड़ है। इसको लेकर वह पिछले दो महीने से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष बना हुआ है।
वर्जन
पिछले महीने बिजली निगम कार्यालय से ही पेंशन वाली लिस्ट में गड़बड़ी मिली थी। इसको लेकर संबंधित अधिकारी को भी अवगत कराया गया था, लेकिन उन्होंने बैंक प्रबंधन का सहयोग नहीं किया। इसके बावजूद बैंक ने अपने स्तर पर इस महीने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन को सही तरीके से डलवा दिया है। -मोनू गुप्ता, मैनेजर, एसबीआई गोहाना ब्रांच।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें