नागरिक अस्पताल के सेवानिवृत्त सीएमओ ने शादी समारोह के दौरान हाथापाई व धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-15 निवासी डॉ. जयकिशोर नागरिक अस्पताल से बतौर सीएमओ सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह परिवार के सदस्यों के साथ सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के बैंक्वेट हॉल में गए थे। वहां पर स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मी ने उनके साथ हाथापाई कर दी। उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।