फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में जारी हो सकता है परिणाम : आयोग अध्यक्ष

Sun, 27 Jul 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि परीक्षा से पूर्व अधिकारियों के साथ केंद्र बनाने पर चर्चा की गई थी। कुछ लोगों ने कहा था कि सोनीपत, रोहतक, झज्जर में परीक्षा केंद्र नहीं होने चाहिए। पिछली बार भी नहीं बनाए गए थे। सोनीपत, रोहतक, झज्जर में पेपर में गड़बड़ी होने की ज्यादा संभावना रहती है।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ में भी सीईटी लिया जा रहा है। प्रदेश में कोई भी जिला संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 दिन में परिणाम जारी किए जा सकते हैं। वह शनिवार को सामान्य पात्रता परीक्षा को लेकर नूंह, फरीदाबाद के बाद सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का दौरा करने पहुंचे थे।
अध्यक्ष ने कहा कि एचएसएससी ने सोनीपत, रोहतक, झज्जर जिलों से परीक्षा में गड़बड़ी वाले पुराने टैग हटाने का काम किया है। आगे जब भी परीक्षा होगी तो प्रदेशभर में ही होगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों से बातचीत कर संतुष्ट दिखे
आयोग के अध्यक्ष ने एक परीक्षा केंद्र पर स्टेशनरी का सामान देरी से पहुंचने व परीक्षा देरी से शुरू होने के सवाल पर कहा कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। अगर कहीं परीक्षा 10 मिनट देरी से शुरू हुई है तो अभ्यर्थियों को उतना समय ज्यादा मिलेगा। केंद्रों पर व्यवस्था पूरी थी। उन्होंने मुरथल स्थित दीनबंधु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बनाए गए केंद्र पर अभ्यर्थियों से बात की। अभ्यर्थियों ने सभी व्यवस्थाओं को उचित बताया। उन्होंने सीईटी देने आ रही रेवाड़ी की महिला की दुर्घटना में मौत पर कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी परिवार के साथ संवेदनाएं हैं।
त्रुटियों के लिए खोला जाएगा पोर्टल
एचएसएससी अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा के बाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार त्रुटियों के लिए पोर्टल खोला जाएगा। करीब 15 दिन में परीक्षा परिणाम जारी किया जा सकता है। पेपर लीक न हो इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण संस्थानों पर खास नजर रखी गई है। परीक्षा केंद्रों की दूरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए 25 से 100 किलोमीटर की दूरी रखी गई है। सभी के लिए समान दूरी पर केंद्र बनाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें