सोनीपत। मिशन बुनियाद लेवल-3 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया हैं। इसमें जिले से 191 विद्यार्थियों में से 161 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। जबकि 30 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुनियाद कार्यक्रम के नए सत्र के लिए कक्षाएं आरंभ करने के निर्देश हैं। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद ही कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना मिशन बुनियाद के बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसमें 223 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था, लेकिन परीक्षा में 191 विद्यार्थी ही शामिल हुए थे। जबकि 32 गैर हाजिर रहे थे। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही अब चयनित विद्यार्थियों का दाखिला उन्हें अलॉट किए गए बुनियाद केंद्र में करवाया जाना है।
कहां कितने विद्यार्थियों का हुआ चयन
खंड परीक्षार्थी चयनित प्रतीक्षा सूची में शामिल
गन्नौर 34 30 04
गोहाना 22 14 08
कथूरा 18 12 06
खरखौदा 17 15 02
मुडलाना 27 21 06
राई 33 32 01
सोनीपत 40 37 03
कुल 191 161 30
जिले में यहां बनाए गए बुनियाद केंद्र
खंड बुनियाद केंद्र
गोहाना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
गन्नौर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर
सोनीपत : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन
राई : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवांमील
इंसेट
दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड : स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, विद्यार्थी व अभिभावक का आधार कार्ड, आठवीं कक्षा की अंकतालिका, बुनियाद लेवल-3 का परिणाम-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, विद्यार्थी व अभिभावकों का आधार कार्ड, आठवीं कक्षा की अंकतालिका, बुनियाद लेवल-3 का परिणाम-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, जन्म व जाति प्रमाणपत्र।
वर्जन
बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें 161 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है, जबकि 30 विद्यार्थियों का परिणाम प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित विद्यार्थियों में से यदि कोई विद्यार्थी बुनियाद केंद्र पर दाखिला नहीं लेता है तो प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुनियाद की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।-सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत