फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बस अड्डे में जल्द बनेगा पार्क, खर्च होंगे 25 लाख रुपये

Tue, 28 May 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से गोहाना बस अड्डा परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद पार्क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

गोहाना के सुंदरीकरण को लेकर शहर में पार्कों का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना के तहत गोहाना के बस अड्डा में भी पार्क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यालय से पार्क की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही पार्क के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए एसडीएम विवेक आर्य व नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने बस अड्डा का दौरा कर जगह चिह्नित की है। पार्क बनने के बाद एक तरफ बस अड्डे का सुंदरीकरण होगा, दूसरी तरफ यात्रियों व रोडवेज कर्मियों को पार्क की सुविधा मिलेगी।
वर्जन
नगर परिषद की तरफ से गोहाना के बस अड्डे में पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिले जल्द ही मंजूरी के लिए मुख्यालय में भेजा जाएगा।- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें