फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक परिवारों का सम्मान और उनका कल्याण प्राथमिकता : कर्नल

Fri, 28 Nov 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में लगाए गए ​शिविर में पूर्व सैनिकों के पारिवारिक
विज्ञापन
सोनीपत। पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों की पेंशन एवं कल्याण से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से वीरवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में शिविर लगाया गया। शिविर यांत्रिकृत इन्फेंट्री रेजिमेंट की निरंतर मिलाप टीम के सहयोग से लगाया गया।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी कर्नल कुलदीप दलाल ने बताया कि यह पहल देशभर में संचालित मिशन निरंतर मिलाप का हिस्सा है। लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत, कर्नल ऑफ द रेजिमेंट के दिशा-निर्देशों पर निरंतर मिलाप टीम को यांत्रिकृत इन्फेंट्री केंद्र एवं स्कूल, अहमद नगर से रवाना किया गया था।
मिशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों का पेंशन, दस्तावेज, सेवा लाभ, अनुकंपा नियुक्ति, शिक्षा व चिकित्सीय सुविधाओं से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान बिना देरी के हो सके। शिविर में यांत्रिकृत इन्फेंट्री रेजिमेंट के रिकॉर्ड कार्यालय के अधिकारियों ने सैनिक परिवारों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। कई मामलों का मौके पर समाधान करवाया। कुछ मामलों को उच्च स्तर पर भेजते हुए जल्द निपटारे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

निरंतर मिलाप टीम के अधिकारियों ने बताया कि सैनिक परिवारों का सम्मान व कल्याण सेना की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से देशभर में यह अभियान जारी है। शिविर में ब्रिगेडियर पी सुनील कुमार, एएसएम बार सेंटर कमांडेंट और लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक कुमार, मुख्य रिकॉर्ड अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें