फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रविदास के संदेश लोगों तक पहुंचाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव पबनेरा में बनारस से लाई गई पवित्र मिट्टी को अर्पित करते मार्केट कमेटी गन्
विज्ञापन

विज्ञापन
गन्नौर। संत शिरोमणि गुरु रविदास के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दातौली मंडल के पबनेरा गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मार्केट कमेटी चेयरमैन निशांत छौक्कर ने बनारस से लाई गई पवित्र मिट्टी संत रविदास महाराज को अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संत रविदास के जीवन, विचारों और सामाजिक समानता के लिए उनके योगदान पर चर्चा हुई। निशांत छौक्कर ने कहा कि संत रविदास का संदेश समाज में प्रेम, समानता और भाईचारा मजबूत करने की प्रेरणा देता है। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने और समरसता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गौरव कमरा, श्रवण कौशिक, ऋषभ कौशिक, अजय और नितेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें