फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों का एक सप्ताहा में समाधान करें : डीसी

Fri, 11 Jul 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आई शिकायतों का जल्द समाधान करें ताकि शिकायतकर्ता को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उपायुक्त वीरवार को लघु सचिवालय में बीडीपीओ के साथ समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने समाधान शिविर में आई शिकायतों का एक सप्ताह में समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने वाले बीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाधान शिविर में आई शिकायतों का निपटारा करने में प्राथमिकता दिखाए।
उन्होंने बीडीपीओ के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए लाभार्थियों के बारे जानकारी ली। डीडीपीओ ललिता वर्मा व सभी बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वह पंचायती जमीन से संबंधित मुद्दों को संबंधित गांव में मौके पर जाकर सुलझाएं। पंचायत क जमीन से कब्जा हटवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र आर्य, अंकुर कुमार, राजेश टिवाना व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें