फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डनामा 12 : पार्कों में टूटे झूले व सफाई न होने से जूझ रहे लोग, सड़कें हो रही खराब

Tue, 28 Apr 2026 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वार्ड 12 के अंतर्गत शहर के पाॅश इलाके मॉडल टाउन में विकास की दरकार है। यहां सड़कें टूटकर बिखर रही हैं तो पार्कों में झूले टूटे पड़े हैं। लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए ओपन जिम लगाए गए, बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूलों की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

नरेंद्र नगर व शंकर कॉलाेनी में पानी निकासी की लाइन पुरानी होने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। पॉश इलाका मॉडल टाउन में भी बुनियादी सुविधाओं के विकास की कमी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यहां टूटी सड़कें, जलभराव और स्ट्रीट लाइटों का अभाव एक बड़ी समस्या है।
लोगों ने बताया कि थोड़ी से बारिश होने के बाद सड़क की परत उखड़ रही है। वहीं, बंदरों का आतंक होने के साथ कुत्तों की बढ़ती तदाद को रोकने के लिए नगर निगम की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। यही नहीं, नरेंद्र नगर व शंकर कॉलोनी में पानी निकासी की लाइन पुरानी होने के चलते उसे अब तक बदला नहीं गया है। बारिश में कई फुट पानी भरता है।
विज्ञापन



विकास के नाम पर लीपापोती हुई है। वार्ड की हर कॉलोनी में सड़कें बदहाल हैं। पार्कों में सफाई नहीं है और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले तक टूटे पड़े हैं।
- दलबीर, वार्डवासी
बंदरों का आतंक होने के साथ कुत्तों की बढ़ती तदाद को रोकने के लिए बेहतर कदम नहीं उठाया गया है। समाज का हर वर्ग जानवरों से परेशानी है। सीवर व्यवस्था खराब होने के साथ पानी निकासी ठप पड़ी है।

- राजेंद्र, वार्डवासी



क्षेत्र में विकास के काम हुए हैं। रात के समय स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं। वहीं, शहर के पाॅश इलाके में पानी कभी-कभी खराब आ जाता है। इसके चलते लाेगों की परेशानी बढ़ जाती है।

- सन्नी चोपड़ा, वार्ड वासी
वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए हैं। वार्ड के अंतर्गत कोई ऐसी गली नहीं छोड़ी जिसमें विकास से संबंधित कोई काम न हुआ है। पानी निकासी से लेकर गलियों का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन


- लक्ष्मीनारायण तनेजा, निवर्तमान निगम पार्षद, वार्ड 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें