फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेयजल लीकेज से त्रस्त बसंत विहार के लोग एसडीएम से मिले

Sat, 20 Jun 2026 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​स्थित बसंत विहार में खोदाई के दौरान लीकेज हुए पेयजल लाइन। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। बसंत विहार की निरंकारी सत्संग भवन वाली गली में पिछले करीब छह माह से पेयजल सप्लाई लाइन में लीकेज की समस्या बनी हुई थी। पानी के रिसाव से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायत करने के बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

विभाग ने मरम्मत के नाम पर गली को उखाड़ दिया था। लीकेज की जांच के लिए गड्ढा भी खोदा गया लेकिन बाद में अधिकारियों ने नाला लीक होने की बात कहकर गड्ढे को वापस भरवा दिया। इस दौरान पानी का रिसाव लगातार जारी रहा जिससे आसपास के मकानों में सीलन आने लगी और लोगों की परेशानी बढ़ती गई।
स्थानीय दुकानदार डाॅ. अतर सिंह ने समाधान शिविर में एसडीएम को शिकायत देकर स्थाई समाधान की मांग की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और मौके पर जांच कराने को कहा। इसके बाद विभाग की टीम ने दोबारा गड्ढा खुदवाकर जांच की।
विज्ञापन

जांच में पेयजल सप्लाई लाइन तीन स्थानों से लीक मिली। इसके बाद विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि भविष्य में उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें