फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पानी के दूषित होने के डर से फिल्टर करने के लिए मजबूर शहरवासी

Thu, 08 Jan 2026 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :14: सोनीपत के खरखौदा में सीकेज पाइपलाइन। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। बार-बार लीक हो रही पेयजल लाइन की वजह से पानी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सप्लाई हो रहे पानी पर लोगों का भरोसा नहीं रह गया है। लोग पानी को घरों में दोबारा फिल्टर, आरओ या उबालकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पाइप लाइन लीक होते ही दूषित पानी घरों में आने लगता है। कई इलाकों में पेयजल लाइन गंदे नालों के पास से होकर गुजरती हैं जिससे लीकेज की स्थिति में नाले का पानी उसमें मिलने का खतरा बना रहता है। कई बार बदबूदार और दूषित पानी सप्लाई होने की शिकायत सामने आ चुकी हैं।

बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर बढ़ी चिंता

पानी दूषित होने की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। बुजुर्गों के बीमार पड़ने का भय बना रहता है। लोगों का आरोप है कि लीकेज की शिकायत करने के बावजूद कई बार समय पर मरम्मत नहीं की जाती है।
विज्ञापन


2009 की पाइप लाइन बनी मुसीबत
शहर में वर्ष 2009 में पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई थी। यह पाइप अपन आयु पूरी कर चुकी है। पाइप लाइन कमजोर होने के कारण जगह-जगह लीकेज की समस्या सामने आ रही है जिससे दूषित पानी मिलने का खतरा लगातार बना हुआ है।

सीधे पानी पीने में लगता है डर

जनस्वास्थ्य विभाग का पानी घर तक तो आता है लेकिन हम उसे सीधे पीकर जोखिम नहीं ले सकते हैं। पाइप लाइन और वॉल्व अकसर लीक रहते हैं इसलिए आरओ से फिल्टर करने के बाद ही पानी इस्तेमाल करते हैं। -बृजभूषण।
मेरे घर में लंबे समय से दूषित पानी आ रहा है। कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एक बार सीएम के खरखौदा आगमन पर यही पानी पिलाने की बात कही तब जाकर विभाग हरकत में आया। उसके बाद आपूर्ति बेहतर करने का प्रयास शुरू हो सके। अब मैं लंबे समय से बोतलबंद पानी ही पी रहा हूं। -टेकचंद, सेवानिवृत्त कर्नल।

26 करोड़ की योजना से मिलेगा स्थायी समाधान

दूषित पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग करीब 26 करोड़ रुपये की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत शहर में पांच किलोमीटर लंबी नई पेयजल पाइप लाइन पुरानी लाइन के समानांतर बिछाई जा रही है। साथ ही लंबे समय से बंद पड़े एक जलघर को भी अपग्रेड किया जाएगा।

शहर में शुद्ध और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 26 करोड़ रुपये की योजना पर काम चल रहा है। नई पाइप लाइन और जलघर के अपग्रेड होने के बाद पुरानी लाइन से होने वाली लीकेज की समस्या खुद ही समाप्त हो जाएगी। -सुदेश कुमार, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग।

फोटो :14: सोनीपत के खरखौदा में सीकेज पाइपलाइन। संवाद

फोटो :14: सोनीपत के खरखौदा में सीकेज पाइपलाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें