फोटो 14: सोनीपत लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के बाद राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते अतिर
सोनीपत। लघु सचिवालय में बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व कार्य की समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिए कि वह राजस्व से संबंधित कार्य को जल्द पूरा करें। 31 जनवरी तक म्यूटेशन से संबंधित कार्य करना सुनिश्चित करें। वित्त आयुक्त राजस्व डाॅ. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल यादव व स्पेशल सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन हेमा शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस दौरान पेपरलेस रजिस्ट्री, राजस्व विभाग के लंबित कार्य, पटवार सर्कल, अग्रिस्टैक, निशानदेही व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। संवाद