फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उपकरणों का टोटा होने से अनुसंधान कार्य ठप, शिक्षकों का धरना जारी

Mon, 29 Apr 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में टीचर एसोसिएशन की ओर से धरना दिया जा रहा है। उनका धरना सोमवार को भी जारी रहा। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में अनुसंधान कार्य पूर्ण रूप से ठप हो गया है। दिसंबर 2023 में पीएचडी के दाखिले भी नहीं हो पाए हैं। यहां तक की रिसर्च स्कॉलर दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो चुके हैं। रिसर्च लैब में उपकरणों का टोटा है, विश्वविद्यालय प्रशासन नए उपकरण खरीद नहीं रहा है। शिक्षक धरने के साथ ही छात्र हितों में सभी शैक्षणिक कार्य कर रहे हैं। रिसर्च स्कॉलरों के स्कॉलरशिप के केसों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अड़ियल रुख अपना रखा है। इस दौरान प्रधान डाॅ. सुरेंद्र दहिया, उपप्रधान डाॅ. अनिल यादव, कोषाध्यक्ष डाॅ. ममता भगत सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें