फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सनपेड़ा रोड की मरम्मत का काम शुरू, 3.30 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Thu, 06 Jun 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव सनपेड़ा रोड की मरम्मत के काम की शुरुआत करते सरपंच प्रदीप ढाका व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। लोक निर्माण विभाग की ओर से कई वर्ष से जर्जर अवस्था में पड़े सनपेड़ा मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। जीटी रोड से रामनगर वाया सनपेड़ा मार्ग की मरम्मत पर 3 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए जाने है। आचार संहिता हटने के बाद सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया हे। अब ग्रामीणों के साथयहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गांव के सरपंच प्रदीप ढाका ने संजय, सुरेंद्र रोहिल्ला, डा. जितेंद्र, सोनू, संदीप, कर्मजीत, करतार सिंह के सहयोग से नारियल तोड़ कर सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया। जीटी रोड से लेकर गांव सनपेड़ा व रामनगर तक 6 किलोमीटर सड़क जर्जर है। कई जगह पर गहरे गड्ढे हैं। जिस कारण वाहन चालकों को सड़क से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर रामनगर तक करीब 70 से 80 फैक्टरियां है। जिनमें सामान लाने व ले जाने में ट्रक चालकों को दिक्कत आ रही है। बारिश के मौसम में मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है।
वर्जन
पहले चरण में जीटी रोड से हनुमान धर्म कांटा तक सड़क की रिपेयरिंग का काम किया जाएगा। निर्माण एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। इस महीने के भीतर पहले चरण का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें