विधायक देवेंद्र कादियान व उनकी पत्नी रानी को स्मृतिचिह्न भेंट करते कथाव्यास भगवान शास्त्री। स्र
गन्नौर। गांव बजाना कलां के शिव कुटी मंदिर में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। इसमें विधायक देवेंद्र कादियान ने पत्नी रानी के साथ पहुंचकर हवन में आहुति डाली। उन्होंने आयोजन के लिए सरपंच मेहर सिंह कादियान की सराहना की।
विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को संस्कृति से जोड़ते हैं। कथाव्यास भगवान शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण आत्मिक शांति प्रदान करता है। पितृ मोक्ष महायज्ञ पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है। आयोजकों के अनुसार 27 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे कथा होगी। 28 फरवरी को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।