फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रद्धालुओं को राहत... वैष्णो देवी कटरा के लिए चलाई विशेष ट्रेन

Thu, 28 Mar 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। आगामी महीने में माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण को लेकर चल रही मारामारी को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाई है। इससे माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा। नई दिल्ली से कटरा तक चलने वाली विशेष ट्रेन का सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दोनों तरफ दो मिनट का ठहराव रहेगा।
विज्ञापन

दिल्ली से कटरा जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। हालात यह हैं कि जून महीने के लिए भी सीटें फुल चल रही हैं। कंफर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को अपनी यात्रा ही निरस्त करनी पड़ रही है। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली से कटरा तक विशेष ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। ट्रेन में स्लीपर के साथ वातानुकूलित व सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
यह रहेगी समय सारिणी
विशेष ट्रेन संख्या 04069 वीरवार रात 11:45 बजे नई दिल्ली से चलकर मध्य रात्रि 12:26 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन रात 12:28 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12 बजे माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 04070 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 30 मार्च को रात 8:25 बजे चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल व पानीपत होते हुए अगले दिन सुबह 7:50 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

वर्जन
ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन 04069/04070 शुरू की है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। इस ट्रेन के चलने से अन्य ट्रेनों में भीड़ कम होगी और यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए सुगमता से जा सकेंगे।
विज्ञापन

दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें