फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला की तबीयत बिगड़ी, सास पर जहर देने का आरोप लगाया

Thu, 28 Mar 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव पट्टी ब्राह्मणान में दूध पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को इलाज के लिए उपमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत अभी खतरे से बाहर है। महिला ने अपनी ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और अपनी सास पर उसे दूध में जहर मिला कर देने का आरोप लगाया है। गन्नौर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता सोनिया ने बताया कि डेढ वर्ष पहले उनका विवाह पट्टी ब्राह्मणान गांव के सुमित के साथ हुआ था। शादी के बाद से पति सुमित, ससुर, सास, देवर व चाचा ससुर उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। तीन दिन पहले उनकी सास सुनीता ने उनके पति को अज्ञात स्थान पर भेज दिया। सोनिया का आरोप है कि 27 मार्च को उसकी सास ने उसे दूध में जहरीला पदार्थ मिला कर दे दिया। इसे पीने से उनकी हालत बिगड़ गई।


वर्जन
पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र छौक्कर, थाना प्रभारी, गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें