फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित योग करने से स्वस्थ रह सकता है व्यक्ति : डॉ. विनय

Sat, 13 Jun 2026 08:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव सेवली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। आयुष विभाग की ओर से गांव सेवली में शनिवार को ब्लॉकस्तरीय योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राई ब्लॉक के योग सहायकों ने सहयोग किया। राई ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. विनय चौधरी ने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया।
उन्होंने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकता है। सरपंच प्रशांत ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में अपनाना चाहिए ताकि इससे समाज स्वस्थ और निरोगी बन सके। योग शिक्षिका सरिता बाल्याण ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह ने बताया कि आयुष विभाग की ओर से जिले के सभी ब्लॉकों में लगातार योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें