फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी की फसलों का पंजीकरण अनिवार्य

Tue, 06 Feb 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। किसानों को मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी की फसलों का पंजीकरण करवाना चाहिए। ताकि उन्हें इसका फायदा मिल सके। यह बात खंड कृषि अधिकारी डाॅ. रवींद्र दहिया ने किसानों को जागरूक करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 नवंबर 2023 से पोर्टल पर कार्य चल रहा है, ऐसे में गेहूं, सरसों, चना, मक्का व अन्य फसलों का पंजीकरण करवाया जा सकता है। डाॅ. रवींद्र ने कहा कि कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए फसलों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। फरवरी को अंतिम माह मानकर पास के ही अटल सेवा केंद्रों पर या किसान स्वयं अपने मोबाइल से इस पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं और उनका नाम 1 फरवरी 2019 की सूचना में था, वह योजना का लाभ पाने के लिए पुरानी तहसील के प्रथम तल पर कृषि विभाग कार्यालय में आकर फार्म जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें