फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज से निशुल्क बस सेवा हटने से ओपीडी में आई कमी

Sun, 01 Dec 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में
विज्ञापन
गोहाना। विधानसभा चुनाव होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज के लिए कई वर्ष से चल रही निशुल्क बस सेवा को बंद कर दिया है। बस सेवा जींद व पानीपत के समालखा क्षेत्र से शुरू की गई थी। बस सेवा बंद होने से इसका असर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के साथ जरूरतमंदों की जेब पर पड़ने लगा है। अब जरूरतमंद लोग अपनी जेब से रुपये खर्च कर इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। ऐसे में बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पर भी इसका असर पड़ने से ओपीडी में कमी आ गई है।राजनीति के लिए कुछ सामाजिक कार्यकर्ता जरूरतमंदों के लिए विभिन्न निशुल्क सेवा शुरू करते हैं। ऐसा ही कुछ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मरीजों की सहायता के लिए किया था। कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से गांव खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए करीब पांच निशुल्क बसों का परिचालन किया जा रहा था। हालांकि लोगों को इस निशुल्क सेवा का कई वर्ष से लाभ भी मिल रहा था। वहीं अब विधानसभा चुनाव होने के बाद इन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निशुल्क बस सेवा को बंद कर दिया है। ऐसे में मरीजों का मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने के लिए आवागमन कम हो गया है। अब मेडिकल कॉलेज में करीब 2000 तक ही ओपीडी हो रही हैं, जबकि इससे पहले करीब 2500 के आसपास तक ओपीडी हो जाती थी। निशुल्क बस सेवा बंद होने से मेडिकल कॉलेज में करीब 250 से 300 तक ओपीडी में कमी आई है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र को मिल रहा था ज्यादा लाभ
गांव खानपुर कलां के लिए रोडवेज व सहकारी समिति की बस तो चलाई जा रही है, लेकिन यह बसें निर्धारित रूट से होकर चल रही हैं। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से चलाई जा रही निशुल्क बस गांव-गांव होकर गुजरती थी। इससे गांव के अन्य लोगों को भी निशुल्क बस सेवा का लाभ मिल रहा था। इन बसों में ज्यादातर बीपीएस महिला विवि में पढ़ने वाली छात्राएं भी सफर कर रही थी। अब गांव के लोगों को मेडिकल कॉलेज तक आने-जाने के लिए गोहाना से होकर पहुंचना पड़ रहा है।


इन दिनों भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में ओपीडी कम हो रही है। हालांकि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। फिर भी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. धीरज, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें