फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अग्निवीर योजना के तहत अगस्त में होगी भर्ती

Tue, 22 Jul 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल कुलदीप सिंह दलाल ने बताया कि अगले माह सेना में सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं तथा युद्ध में शहीद व घायल सैनिक के बच्चों और सगे भाई के लिए यूनिट हेड क्वार्टर कोटा के तहत भर्ती होगी।
विज्ञापन

इसमें लिपिक, सामान्य ड्यूटी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, अग्निवीर ट्रेड्समैन के के लिए दसवीं पास व ट्रेड्समैन (हाउस कीपिंग) के लिए आठवीं कक्षा होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन सभी पदों के लिए उम्र साढ़े सत्रह साल से इक्कीस साल के बीच होनी चाहिए।
कर्नल कुलदीप सिंह दलाल ने बताया कि अग्निवीर लिपिक के लिए राजपुताना राइफल्स केंद्र, दिल्ली छावनी में 1 अगस्त को, अग्निवीर स्पोर्ट्स कोटे के लिए 2 से 4 अगस्त को भर्ती होगी। सेना सुरक्षा कोर (भूतपूर्व सैनिक) के लिए 4 से 7 अगस्त तक असम रेजिमेंट केंद्र, शिलांग और अग्निवीर राष्ट्रपति अंग रक्षक के लिए 11 अगस्त को राष्ट्रपति अंग रक्षक केंद्र, नई दिल्ली में भर्ती आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए शारीरिक परीक्षण, मानदंड, ग्राह्यता जांच, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण होगा। लिखित परीक्षा भी होगी। इसमें युद्ध में शहीद व घायल सैनिकों के आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार मूल कागजात, जिसमें निकट संबंधी प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र एवं फोटो इत्यादि लेकर भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें