फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत-गन्नौर रोड का पुनर्निर्माण रुका, सात गांवों के लोग झेल रहे परेशानी

Wed, 10 May 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23- निर्माणाधीन सोनीपत-कामी-गन्नौर रोड से गुजरती कार। संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक।
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत-कामी-गन्नौर रोड का पुनर्निर्माण कार्य अटक गया है। सड़क पर अंतिम लेयर डालने के कार्य में रही देरी के चलते 7 गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरडीसी) ने जुलाई 2022 में सड़क का पुनर्निर्माण शुरू किया था। 13.2 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 16.49 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क को पहले की अपेक्षा 7 से 10 मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम ने सड़क के पुनर्निर्माण कार्य को करीब एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। दस माह में करीब 70 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। निगम के पास बाकी सड़क बनाने के लिए दो माह का समय बचा है, मगर अभी तक 30 फीसदी काम बचा हुआ है।
अधिकारी का कहना है कि जल्द ही रोड पर अंतिम लेयर डालने का कार्य शुरू किया जाएगा। उधर सोनीपत से गन्नौर रोड पर लगने वाले सात गांव जाहरी, कामी, भूर्री, भोगीपुर, राजलू, लल्हेड़ी व राजपुर के लोग काफी समय से सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने की बाट जोह रहे हैं। फिलहाल सड़क पर कहीं मिट्टी व रोड़ी पड़ी होने व धूल उड़ने से वाहन चालक परेशान हैं। कई जगह गड्ढों के कारण वाहन चालक हिचकोले खा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाया जाए।
गांव कामी से राजलू गढ़ी तक हैं ज्यादा गड्ढे
गांव कामी से राजलू गढ़ी तक सड़क पर ज्यादा गड्ढे होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। फिलहाल यहां पर सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से वाहन चालक हिचकोले खा रहे हैं।
बोले लोग एचएसआरडीसी की ओर से कई जगह पर सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ा गया है। धूल उड़ने और गड्ढों के कारण वाहन चालक परेशान हैं। विभाग को कार्य जल्द करवाना चाहिए। -पवन, गांव कामी।

सोनीपत-कामी-गन्नौर रोड के पुनर्निर्माण का कार्य धीमी गति से चलने के कारण विभिन्न गांवों के लोगों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क पर कई जगह मिट्टी व रोड़ी डाली गई है। जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं। -बिजेंद्र राठी, राजलू गढ़ी।
विज्ञापन

वर्जन
सोनीपत-कामी-गन्नौर रोड पर अंतिम लेयर डालने का काम बचा है, जिसे जल्द शुरू करवाया जाएगा। हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम ने रोड के पुनर्निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए जुलाई तक का लक्ष्य रखा है। बचे कार्य को जल्द पूरा करवाया जाएगा। -नरेश शर्मा, प्रबंधक, एचएसआरडीसी, सोनीपत।

फोटो 23- निर्माणाधीन सोनीपत-कामी-गन्नौर रोड से गुजरती कार। संवाद- फोटो : प्रतीकात्मक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें