फोटो 05- सोनीपत के वार्ड-9 के गांव राठधना में विभिन्न गलियों की सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य क
- फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम का मकरीकुंड व मंदिर ।
सोनीपत। वार्ड-9 के तहत आने वाले गांव राठधना की 20 गलियों का 1.58 करोड़ रुपये से पुनिनिर्माण किया जाएगा। विधायक पवन खरखौदा और मेयर राजीव जैन ने सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा के साथ मिलकर नारियल फोड़कर सोमवार को काम का शुभारंभ किया।
मेयर ने बताया कि गांव राठधना की गलियां काफी समय से खस्ताहाल थीं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों ने नगर निगम प्रशासन के समक्ष उनके पुनर्निर्माण की मांग उठा चुके थे। गलियों का पुनर्निर्माण होने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
मेयर ने बताया कि गांव में गलियों का निर्माण करने के बाद स्ट्रीट लाइट लगवाने, पार्क का निर्माण व जोहड़ के सुधार का कार्य भी चल रहा है। निगम क्षेत्र का कोई वार्ड अछूता नहीं है। लोगों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखकर अपना फर्ज निभा रहे हैं।इस मौके पर अनिल पहलवान, मोनू राठधना, दिनेश अत्री, प्रवीण कुमार, प्रिंस सरोहा, जगदीश सरोहा, पंडित रोहतास, प्रेम प्रजापत, जितेंद्र नागर, मास्टर कृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।