फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल-ताजपुर रोड पर 10 माह से कछुआ चाल चल रहा पुनर्निर्माण

विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के खस्ताहाल मुरथल-ताजपुर रोड पर डाली गई निर्माण सामग्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल-ताजपुर रोड पर करीब 10 माह से सड़क का पुनर्निर्माण कछुआ चाल चल रहा है। लाेकनिर्माण विभाग की ओर से मार्ग पर अगस्त 2024 में सीसी ब्लॉक हटवाकर 100 एमएम की टाइल बिछाने का कार्य शुरू किया गया था। विभाग 10 माह बाद भी काम को पूरा नहीं करवा पाया है। ऐसे में मानसून की बारिश लोगों के लिए परेशानी बन सकती है।
विज्ञापन


इससे पहले विभाग की ओर से वर्ष 2023 में मुरथल-ताजपुर रोड को उखड़वाकर सीसी ब्लॉक बिछवाए गए थे लेकिन बारिश के चलते सड़क ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। सालभर के अंदर सड़क पर लगाए गए सीसी ब्लॉक खराब हो चुके थे।
सड़क कई जगह से धंसने पर वर्ष 2024 में ग्रामीणों ने प्रशासन से दोबारा सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की थी। ग्रामीणों के रोष जताने पर विभाग ने जुलाई 2024 में सड़क को उखड़वाकर 100 एमएम की टाइल बिछवाने का कार्य शुरू किया था लेकिन आज तक सड़क का पुनर्निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सुधार के लिए 4.96 करोड़ रुपये का बजट
लोक निर्माण विभाग ने उक्त सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण व सड़क का सुधार करवाने के लिए करीब 4.96 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया था। इनमें मुरथल रोड पर 800 मीटर व मिमारपुर की 200 मीटर लंबी खस्ताहाल सड़क पर सीसी ब्लॉक की जगह 100 एमएम की टाइल बिछाई जानी है। काम शुरू होने के बावजूद पूरा नहीं हो पा रहा है।

करीब 25 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित
मुरथल-ताजपुर रोड पर करीब 13 गांवों के ग्रामीणों सहित वाहन चालकाें का आवागमन है। इनमें मुरथल, नांदनौर, असदपुर, मेहंदीपुर, ताजपुर, बकतावरपुर, मलिकपुर, मीमारपुर, जैनपुर, टिकौला, रसूलपुर, ग्यासपुर व पबनेरा शामिल हैं। इस मार्ग से रोजाना करीब 25 हजार लोगों का आवागमन रहता है। सड़क पुनर्निर्माण का कार्य धीमा होने से ग्रामीणों सहित वाहन चालक परेशान हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द कार्य पूरा करवाने की मांग की है।


मुरथल-ताजपुर रोड पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्य को अगस्त तक पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। सड़क पर 100 एमएम की टाइल बिछने के बाद ग्रामीणों व वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें