फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भोगीपुर-राजलूगढ़ी रोड का पुनर्निर्माण अधर में छोड़ा

Wed, 28 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के गन्नौर के निर्माणाधीन भोगीपुर-राजलू गढ़ी रोड पर पत्थर व मिट्टी डालकर बीच में
विज्ञापन
गन्नौर। भोगीपुर-राजलूगढ़ी रोड के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण का कार्य अधर में लटकने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खस्ताहाल सड़क के कारण लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क पर पत्थर व मिट्टी डलवाकर काम बीच में ही बंद कर दिया है। सड़क पर तारकोल व बजरी की परत नहीं बिछाने उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुरेंद्र, सतबीर, विकास, रामकुमार, पालेराम, नरेश कुमार ने बताया कि भोगीपुर-राजलूगढ़ी रोड का एक माह पहले पुनर्निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने केवल गांव के पास टाइल्स बिछाई हैं। दोनों गांवों के बीच की सड़क पर पत्थर और मिट्टी डालकर कार्य बंद कर दिया है। इससे दोपहिया वाहन चालक उस पर फिसल कर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि इस सड़क का पुनर्निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह विधायक से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें