गोहाना। सेक्टर-7 में सोमवार को 25 वर्षीय युवक का शव मिला था। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन उसमें मौत की वजह साफ नहीं हुई है। शरीर में चोट का कोई गहरा निशान नहीं मिला है। विसरा सुरक्षित कर परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस संदेह के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
सेक्टर-7 में मिले शव की पहचान सोनीपत निवासी अमित के रूप में हुई थी। बताया जाता है कि अमित बच्चों को बैडमिंटन की कोचिंग देता था। पुलिस संदेह के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता रवींद्र ने बताया कि फिलहाल मामले को लेकर किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।