गांव नाहरी में रवि दहिया के पिता राकेश दहिया का मुंह मीठा कराते खेल प्रेमी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्ल्ड और एशियन चैंपियनशिप में जीत चुके हैं पदक
रवि दहिया ने हमेशा अपनी पहलवानी से सभी को प्रभावित किया है। राष्ट्रमंडल के अपने स्वर्ण व ओलंपिक में रजत के अलावा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप व एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में विरोधियों को पटखनी दे चुके हैं। वर्ष 2019 में रवि ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। रवि ने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। वर्ष 2017 में सीनियर नेशनल में रवि को चोट के कारण करीब एक साल तक मैट से दूर रहना पड़ा था। लेकिन इसका उनके प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वह एशियन चैंपियनशिप में लगातार वर्ष 2020, 2021 व 2022 में पदक जीत चुके हैं।