फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासबिहारी बोस ने विदेश में अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ी थी लड़ाई : दांगी

Mon, 25 May 2026 08:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के सेक्टर-7 स्थित पार्क में रासबिहारी बोस की जयंती पर मौजूद  लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में महान क्रांतिकारी रासबिहारी बोस की 140वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आजाद हिंद देश भक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा कि रासबिहारी बोस उन चुनिंदा क्रांतिकारियों में शामिल थे जिन्होंने देश के अंदर ही नहीं बल्कि विदेश में रहकर भी ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी थी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1912 में लॉर्ड हार्डिंग्स पर बम फेंकने की योजना और 1915 की गदर साजिश में रासबिहारी बोस की अहम भूमिका रही। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति और बलिदान की भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड फौजी रणधीर राठी ने की। उन्होंने कहा कि रासबिहारी बोस जापान जाकर इंडियन इंडिपेंडेंस लीग की स्थापना करने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल थे। इस अवसर पर कृष्ण लाल पांचाल, सुरेश पवार, हवा सिंह, मयंक और लक्ष्मी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें