फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना क्षेत्र के एक गांव के राजकीय स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शिक्षक छात्रा को पुस्तकालय में बुलाकर छेड़छाड़ भी करता था। घटना करीब एक साल पहले की है लेकिन छात्रा ने दो दिन पहले पुलिस को शिकायत दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना का पता लगने पर बुधवार को ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। ग्रामीणों ने शिक्षक का तबादला करने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी कि एक साल पहले वह गांव के राजकीय स्कूल में नौवीं कक्षा में थी। छात्रा का आरोप है कि स्कूल में गांव का ही एक शिक्षक है, जो उसे पुस्तकालय बुलाकर छेड़खानी करता था। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने उससे दो बार दुष्कर्म किया। लॉकडाउन के बाद स्कूल बंद होने पर शिक्षक छात्रा के मोबाइल पर मैसेज भेजने लगा। छात्रा ने भी कुछ मैसेज के जवाब दिए। शिक्षक उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजता था। छात्रा इतनी भयभीत हो गई थी कि कई बार वह डर के चलते शिक्षक के पास जाती ही नहीं थी। शिक्षक किसी न किसी बहाने से उसे अपने पास बुलाने का प्रयास करता था। छात्रा ने कई माह तक किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में हिम्मत जुटाकर कुछ दिन पहले परिजनों को घटना के बारे में बताया और सोमवार को पुलिस को शिकायत दी गई। घटना का पता लगने पर बुधवार को ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। विद्यालय के इंचार्ज का कहना है कि छात्रा ने पहले कभी कोई शिकायत नहीं दी। मामला संज्ञान में आने पर यौन उत्पीड़न कमेटी से जांच करवाई जा रही है। इस मामले में डीएसपी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें