फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने दिया था गन्नौर में मिले नवजात को जन्म, पुलिस ने की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने नाले के पास 12 फरवरी को लावारिस हालत में मिले नवजात को 13 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने जन्म दिया था। पुलिस ने नवजात की मां को तलाश लिया है। शिशु की नाबालिग मां गन्नौर में अपने चाचा-चाची के साथ उनके कमरे में ही रह रही थी। उसके साथ उनके गांव के युवक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बड़ी थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि नवजात शिशु के मिलने के बाद से पुलिस उसकी मां की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि बच्चे की मां गन्नौर में ही रह रही है। जिस पर पुलिस उस तक पहुंच गई। जांच में सामने आया कि पीड़िता मध्यप्रदेश के एक गांव की रहने वाली है। बचपन में ही उसके सिर से मां-बाप का साया उठ गया था। वह गांव में अपने दादा व बड़े भाई-बहनों के साथ रहती थी। उसके चाचा-चाची गन्नौर में मजदूरी करते हैं। पीड़िता के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र ने खेत में दुष्कर्म किया था। वह खेत में शौच के लिए गई थी। इसके बाद देवेंद्र उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो युवक ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। करीब दो माह पहले पीड़िता को उसके चाचा-चाची अपने साथ गन्नौर ले आए। 12 फरवरी को पीड़िता ने शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चे को जन्म दिया और इलाज पूरा करवाए बिना अस्पताल से चली गई थी। अस्पताल से मिले रिकार्ड की मदद से ही पुलिस नवजात की मां को तलाश कर सकी।
जीरो एफआईआर दर्ज कर मध्यप्रदेश भेजी
रवींद्र कुमार ने बताया कि नवजात की मां नाबालिग है और दुष्कर्म पीड़िता है। पीड़िता ने उसके गांव के देवेंद्र पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। देवेंद्र उसे लगातार धमकियां देता था, जिस वजह से वह बच्चे लावारिस हालत में छोड़ गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जीरो एफआईआर दर्ज कर मध्यप्रदेश भेज दी है। बच्चे को पहले ही बाल केयर सेंटर बहादुरगढ़ भेज दिया गया था। नाबालिग लड़की की अभी काउंसिलिंग कराई जाएगी। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें