सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग से जन्मी प्री-मेच्योर बच्ची की मौत हो गई। पुलिस मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि 11 दिसंबर की रात को वह उनकी नाबालिग बेटी को पेट दर्द होना शुरू हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए तो उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर कलां रेफर कर दिया। गीता भवन चौक पहुंचने पर नाबालिग बेटी ने छह माह की प्रीमेच्योर बच्ची को जन्म दिया था। तब बेटी से दुष्कर्म का पता लगा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बच्ची को नर्सरी में भर्ती कराया था। जहां बच्ची की मौत हो गई। पुलिस मामले में आरोपी दुकानदार को अदालत में पेश कर जेल भेज चुकी है।