फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रंगोत्सव...दृश्य कला स्पर्धा में अमित कुमार, मुक्ता व नीतू अव्वल

विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत के खरखौदा स्थित बीईओ कार्यालय में खंड स्तरीय रंगोत्सव में हिस्सा लेते शिक्षक। स - फोटो : mathura
विज्ञापन
खरखौदा। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय खरखौदा में शुक्रवार को खंडस्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने की। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के आदेश पर हुई इस प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालयों के अध्यापक, वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर व परियोजना से जुड़े अध्यापक शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में संगीत, नृत्य, थियेटर व दृश्य कला जैसी श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में कन्या महाविद्यालय खरखौदा से डाॅ. शालिनी, शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय पीपली से डाॅ. योगेंद्र सिंह व मधुलता शामिल रहे।
संगीत गायन क्लासिकल श्रेणी में अमित व हेमलता, परंपरागत श्रेणी में अशोक कुमार व श्वेता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में जोगेंद्र कुमार व हेमलता अव्वल रहे। थिएटर में मुक्ता, वादन में अमित कुमार और दृश्य कला में अमित कुमार, मुक्ता व नीतू ने पहला स्थान पाया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड संसाधन समन्वयक कार्यालय की टीम की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें