फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रामकुमार को बनाया धर्मार्थ गोशाला का प्रधान, कुछ ने जताई असहमति

Mon, 15 Jun 2026 08:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत सिसाना गांव स्थित धर्मार्थ गोशाला में हुई पंचायत के दौरान रामकुमार को प्रधान बनाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव सिसाना स्थित धर्मार्थ गोशाला के प्रधान पद को लेकर सोमवार को पंचायत हुई। लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद पंचायत ने गढ़ी सिसाना के रामकुमार को तीन वर्ष के लिए गोशाला सिसाना का प्रधान घोषित किया। उन्हें पगड़ी बांधकर जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, गांव मटिंडू व सिसाना के कुछ प्रतिनिधियों ने इस फैसले पर असहमति भी जताई।
पंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच कृष्ण ने की। इसमें दहिया खाप, चौबीसी व आसपास के गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूर्व एक्सईएन धर्मबीर दहिया ने कहा कि इस मुद्दे पर कई बार पंचायत हो चुकी है ऐसे में जो भी लोग गोसेवा करने चाहते हैं सबसे पहले उनकी बातों को सुना जाए।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सरपंच कृष्ण ने कहा कि गढ़ी सिसाना और सिसाना को अलग नहीं देखा जाना चाहिए। सभी पक्षों को सुनने के बाद निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि गोशाला और मंदिर की स्थिति को देखते हुए जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को दी जाए जो व्यवस्था संभाल सके।
चौबीसी प्रधान उमेश नाहरा ने कहा कि यदि पंचायत के फैसले बार-बार बदले जाएंगे तो भविष्य में ऐसे निर्णय लेना कठिन होगा। दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया व प्रधान सुरेंद्र दहिया ने भी सर्वसम्मति से निर्णय लेने और विवाद समाप्त करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान भूपेंद्र ठेकेदार सिसाना ने गोशाला के लिए 7.51 लाख रुपये देने की घोषणा की जबकि गढ़ी सिसाना प्रधान नरेश की तरफ से 25 एकड़ पंचायती भूमि पर गोवंशों के लिए हरा चारा ज्वार की बिजाई करने की बात कही गई।
इस अवसर पर उमेश नाहरा, रामफल मटिंडू, बलवान रोहणा, संदीप दहिया, पूर्व एसीपी महावीर सिंह, राजकुमार सिसाना व आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें